news-details
अपराध
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



जगदलपुर। शहर के दलपत सागर स्थित रानी घाट के पास एक ही रात में 8 ठेलों के ताले तोड़कर चोरी करने की घटना का बस्तर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर 6 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चोरी किए गए सामान को भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने दलपत सागर रानी घाट के पास स्थित 8 ठेलों को निशाना बनाया था। चोरों ने ठेलों के ताले तोड़कर वहां रखा सामान चोरी कर लिया था। घटना की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 489/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग

घटना की गंभीरता को देखते हुए बस्तर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान एक बिना नंबर की यामाहा FZ मोटरसाइकिल संदिग्ध रूप से दिखाई दी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोटरसाइकिल का पीछा करते हुए संदिग्धों की पहचान की और उनके घरों तक पहुंची।

8 नाबालिगों की संलिप्तता, 6 गिरफ्तार

पुलिस की जांच में चोरी की घटना में 8 नाबालिगों की संलिप्तता सामने आई। इनमें से 6 नाबालिगों को पुलिस ने पकड़कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठेलों से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।

बस्तर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से शहर में हुई चोरी की इस वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा हो गया।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise