news-details
छत्तीसगढ (बीजापुर)
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल

बीजापुर/  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर तिवारी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मीडिया प्रतिनिधियों ने आज बीजापुर में प्रेसवार्ता के पहले दो मिनट का मौन धारण कर शंकर तिवारी को श्रद्धांजली दी। शंकर तिवारी का रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बस्तर की पत्रकारिता में सक्रिय रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शंकर तिवारी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

You can share this post!

Related Posts