Adevertise
Top Stories
news-details
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को किया फल वितरण:


रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर कालीबाड़ी स्थित जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. सिद्दीक के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को याद कर उनकी शहादत को नमन किया।

आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे राजीव गांधी-मो. सिद्दीक

कांग्रेस नेता मो. सिद्दीक ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। वह आज भी देश के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। देश के लिए उनके कार्यों और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मार्गदर्शक प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ,नागेंद्र वोरा ,आनंद पांचाल,सुरेश बाफना,जावेद नकवी,राजेश त्रिवेदी,मुकुंद कागडेलवार,शरद गुप्ता,मुनेश गौतम श्रेयांस शुक्ला इरफ़ान खान,देवेंद्र पवार,जितेंद्र शुक्ला,गेंदलाल ठाकुर (लाला),शेख शाहरुख,विजय बाफना,अर्पण जैन,सल्लू भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित हुए।


You can share this post!

Related Posts
Adevertise