छत्तीसगढ़ में भगवा विस्तार की कमान विशाल शर्मा के हाथ, अकलेश जैन बने प्रदेश महामंत्री
(“वरिष्ठों के सहयोग से छत्तीसगढ़ में भगवा लहराएंगे” – विशाल शर्मा)...
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजनीति, समाजसेवा और सनातन चेतना के क्षेत्र में एक बड़ा संगठनात्मक फैसला सामने आया है। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्री स्वदेशानंद ब्रह्मगिरि महाराज ने छत्तीसगढ़ महाबली सेना का प्रदेश अध्यक्ष पद विशाल शर्मा को तथा अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच–नरेंद्र मोदी विचार मंच का प्रदेश महामंत्री पद अकलेश जैन को सौंपा है। इस नियुक्ति के साथ ही संगठन ने प्रदेश के अंतिम गांव के अंतिम घर तक भगवा ध्वज पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विशाल शर्मा एवं अकलेश जैन छत्तीसगढ़ में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। विशाल शर्मा ने कम उम्र में मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से रायपुर आकर व्यवसाय जगत में अपनी अलग पहचान बनाई और समाजसेवा व राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।वहीं अकलेश जैन महाराष्ट्र के नागपुर से रायपुर आकर राजनीति, उद्योग, समाजसेवा एवं धार्मिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में अपना प्रभाव स्थापित कर चुके हैं।
स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरि महाराज की पारखी दृष्टि ने दोनों नेताओं की समाजसेवा, राष्ट्रप्रेम और सनातन धर्म के प्रति अटूट निष्ठा को पहचानते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। संगठन ने स्पष्ट किया कि इन दोनों के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में वैचारिक मजबूती के साथ संगठन विस्तार किया जाएगा।
अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि वे अकलेश जैन के साथ मिलकर पूरे छत्तीसगढ़ का भ्रमण करेंगे और संगठन को मजबूत बनाते हुए 25 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि आदि शक्ति की इस भूमि में गांव के अंतिम छोर तक भगवा लहराना ही संगठन का संकल्प है।
इन नियुक्तियों से छत्तीसगढ़ के युवाओं, बुद्धिजीवियों एवं साधु-संतों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रमुख रूप से राजकुमार शर्मा, ओमनारायण तिवारी, राकेश मिश्रा, जगविंदर सिंह सलूजा, मन्नू ठाकुर, अंजनी शर्मा, अनामिका दुबे, श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती सुमित्रा कोरी, देवी लाल साहू, श्रीमती भवानी सिंह ठाकुर, श्रीमती बी. अनुसुइया, सतीश साहू सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।
Subscribe our newsletter to stay updated