Adevertise
Top Stories
news-details
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

मिडिया और सोशल मिडिया की सुर्खियां! मुख्यमंत्री ने किया नोटिस, विष्णु देव साय ने राघवेन्द्र पाण्डेय से पुछा आपकी क्या सहायता कर सकते है.....

जांजगीर-चाम्पा।राघवेन्द्र पाण्डेय के सामाजिक कार्यों की मिडिया और सोशल मिडिया में चर्चा मुख्यमंत्री तक पहुंच गई है।सीएम विष्णु देव साय ने राघवेन्द्र पाण्डेय को संदेश भेजा है,और पुछा हम आपकी क्या सहायता कर सकते है।

दरअसल राघवेंद्र पाण्डेय ने अपने पैत्रिक ग्राम कुटरा की उस भुमि में शिक्षा की मशाल जलाई है। जहां कभी खुनी संघर्ष और नरसंहार की खबरें आती थी,अब कुटरा के बच्चों की सफलता की कहानियां अखबारों में छपते है। जो आजकल मिडिया और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय है।

राघवेन्द्र पाण्डेय ने फेसबुक पोस्ट कर लिखा है कि छ.ग. के मुख्यमंत्री जी का संदेश आया है, उन्होंने पुछा है गांव की प्रगति और उन्नति में वे किस तरह हमारी सहायता कर सकते है, सीएम विष्णुदेव साय जी की सद्भावना को नमन् आपने एक साधारण व्यक्ति का मनोबल बढ़ाया है, हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूँ । तथा पैत्रिक ग्राम कुटरा में आपको सम्मान सहीत आमंत्रित करता हुं।

बताते चलें कि स्कूल नही होने से ग्राम कुटरा के बच्चों की आठवीं के बाद पढ़ाई लगभग छुट जाती थी या उन्हें पढ़ाई के लिए गांव छोड़ना पड़ता था। बेटियों को अच्छे अवसर तथा विवाह के लिए अच्छे रिश्ते नही आते थे।

राघवेन्द्र पाण्डेय के पहल पर विधायक छतराम देवांगन के प्रयास से वर्ष 2008 में कुटरा में हाईस्कूल खुला था लेकिन गांव में बेजाकब्जा के कारण स्कूल के लिए भवन नही पा रहा था, हाईस्कूल को दुसरे गांव में भेजने का निर्णय लिया गया, तब सरपंच राजू कश्यप के अनुरोध पर राघवेन्द्र पाण्डेय गांव में हाईस्कूल भवन निर्माण के लिए 2014 में नींव रखी थी, वर्तमान में जहां रामसरकार शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कुल बना है उसकी कुछ भुमि पाण्डेय परिवार की निजि तालाब की भुमि है तथा कुछ भुमि शासकीय है।

कभी कुटरा में आठवीं तक स्कूल था अब हायर सेकेण्डरी स्कूल है गांव में अस्पताल नर्सिंग और मेडिकल काॅलेज का निर्माण हो रहा है। गांव वाले मानते है कि अगर समय पर कुटरा के सरकार राघवेन्द्र पाण्डेय ने गांव में हाई स्कूल की स्थापना के लिए नींव नही रखते तो गांव की कई पीढ़ियों का भविष्य अंधकार में दब जाता। समाज के उत्थान में राघवेंद्र पाण्डेय के कार्य उस क्षेत्र के लिए मिसाल है जहाँ दशकों तक हिंसा और नरसंहार की घटनाओं ने विकास और समृद्धि को आने नही दिया हो ।

You can share this post!

Related Posts