news-details
छत्तीसगढ
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल




जगदलपुर। बस्तर जिले के अति बाढ़ प्रभावित ग्राम कुरुषपाल में बाढ़ से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए एक बार फिर राहत सामग्री पहुंचाई गई। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष रोजवीन दास ने मार थोमा सीरियन चर्च के सदस्यों के सहयोग से गांव पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित किया।

राहत अभियान के तहत गांव के 101 जरूरतमंद परिवारों को चावल, गेहूं का आटा और दाल सहित 11 क्विंटल से अधिक सूखा राशन वितरित किया गया। बाढ़ के बाद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए वितरण कार्य व्यवस्थित तरीके से किया गया।

इस मानवीय पहल में मार थोमा सीरियन चर्च के सदस्यों के साथ ग्राम कुरुषपाल की शिक्षिका रुपांजना सेत और रमा नायडू ने भी सहयोग प्रदान किया। सभी के सामूहिक प्रयास से राहत सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई गई।

रोजवीन दास ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी की जिम्मेदारी है। राहत कार्य का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को कठिन समय में आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें सहयोग और संबल प्रदान करना है।


You can share this post!

Related Posts