ग्रीन आर्मी में नई ऊर्जा का संचार अमिताभ दुबे को प्रदेश की कमान,गुरदीप टुटेजा बने रायपुर जिला अध्यक्ष, 2026 के लिए सेंट्रल कोर कमिटी का सर्वसम्मत ऐतिहासिक फैसला.....
रायपुर। पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने वाली ग्रीन आर्मी ने वर्ष 2026 के लिए अपने संगठनात्मक ढांचे को नई मजबूती प्रदान करते हुए बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है।आयोजित संगठनात्मक बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें 50 से अधिक सक्रिय सदस्यों की प्रभावी उपस्थिति दर्ज की गई।सेंट्रल कोर कमिटी की सर्वसम्मति से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अमिताभ दुबे को प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि रायपुर जिले में जमीनी स्तर पर सशक्त कार्य कर संगठन को नई पहचान दिलाने वाले गुरदीप टुटेजा को रायपुर जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
बैठक के दौरान संगठनात्मक अनुशासन, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।पदाधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और गरिमामयी ढंग से संपन्न कराया।
अमिताभ दुबे के नेतृत्व से प्रदेश में नई दिशा:
अमिताभ दुबे लंबे समय से ग्रीन आर्मी के मजबूत स्तंभ के रूप में संगठन को दिशा और गति देते रहे हैं।उनके दूरदर्शी नेतृत्व और पर्यावरण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने ग्रीन आर्मी को प्रदेश स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।उन्होंने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियानों को व्यापक स्वरूप देते हुए संगठन को जन-जन से जोड़ा है।उनके नेतृत्व में संगठन ने पर्यावरण संरक्षण को एक मिशन नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित किया है।
टुटेजा की जमीनी सक्रियता को मिला सम्मान:
रायपुर जिले में सक्रिय भूमिका निभाते हुए गुरदीप टुटेजा ने अनेक प्रभावी कार्यक्रमों का संचालन किया है। उनकी संगठनात्मक दक्षता, सक्रियता और समर्पित कार्यशैली ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिलाया है। स्थानीय स्तर पर युवाओं और सामाजिक संगठनों को जोड़कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को नई मजबूती प्रदान की है।
संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवनिर्वाचित नेतृत्व को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2026 में ग्रीन आर्मी पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएगी।
Subscribe our newsletter to stay updated