कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव का बड़ा संदेश, पत्रकारों के हितों से जुड़े मामलों पर नहीं होगी सौदेबाजी,क्या कहा पढ़ें पूरी खबर....
रायपुर। राजधानी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, रायपुर के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष सुनील नामदेव ने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है रायपुर के सभी सम्मानित सदस्यों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि आपने मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने यह भी कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि समिति में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा सदस्यों के विश्वास की पुनर्स्थापना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पूर्व उपाध्यक्ष द्वारा अपने त्यागपत्र में लगाए गए गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष एवं गहन जांच सुनिश्चित करना मेरा नैतिक एवं वैधानिक दायित्व है। साथ ही, समिति की परिसंपत्तियों एवं हितों की पूर्ण सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी कदम तत्काल उठाए जाएंगे।
इसी क्रम में, मैं समिति के बैंक खातों से किसी भी प्रकार के अनधिकृत लेन-देन को रोकने हेतु तत्काल बैंक से संपर्क कर खातों को फ्रीज कराने का अनुरोध करूँगा। समिति द्वारा ध्वनिमत से पदमुक्त किए गए श्री प्रेम पाठक द्वारा किसी भी प्रकार की निकासी या वित्तीय कार्रवाई न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेरे संज्ञान में यह भी आया है कि उनकी ओर से कुछ सम्मानित सदस्यों को धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। ( इसका वीडियो भी जल्द जारी किया जाएगा )यदि ऐसा है तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। मैं सभी सदस्यों से विनम्र आग्रह करता हूँ कि किसी भी प्रकार के अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) अथवा समिति संबंधी कार्य के लिए पदमुक्त अध्यक्ष से संपर्क न करें।
समिति के पत्राचार का अधिकृत पता निम्नानुसार है—
प्लॉट क्रमांक-29, मीडिया सिटी, मोहबा बाजार, टाटीबन्ध , रायपुर (छत्तीसगढ़)।
किसी भी जानकारी, स्पष्टीकरण अथवा पत्राचार के लिए कृपया मेरे मोबाइल नंबर 9826026358 पर संपर्क करें।
उन्होंने कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से हम समिति में सुशासन, पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन एवं सदस्यों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करेंगे।
Subscribe our newsletter to stay updated