पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया, IAS रानू साहू 2 दिन की तथा कारोबारी सूर्यकांत तिवारी , निलंबित IAS समीर विश्नोई 7 दिन की EOW रिमांड पर, प्रमोटी IAS अनिल टुटेजा को 14 दिनो की न्यायिक हिरासत में सौंप दिया गया, पत्रकार के सवालों पर सौम्या ने साधी चुप्पी
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में हुए सबसे चर्चित कोयला घोटाले में आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया, निलंबित IAS रानू साहू, समीर विश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, प्रमोटी IAS अनिल टुटेजा को रायपुर के विशेष अदालत में पेश किया गया जहां इन चारों आरोपियों को जिसमें सौम्या चौरसिया, रानू साहू को 2 दिन तथा निलंबित IAS समीर विश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को 7 दिन की EOW रिमांड, प्रमोटी IAS अनिल टुटेजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर सौंप दिया गया है। वहीं पत्रकार के सवालों पर सौम्या चौरसिया ने चुप्पी साधे रखी और कोई भी जवाब सौम्या चौरसिया द्वारा नही दिया गया।
स्पेशल कोर्ट द्वारा सौम्या चौरसिया और रानू साहू को 2 दिन की EOW रिमांड पर तथा कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, निलंबित IAS समीर विश्नोई को 7 दिन अर्थात 10 जून तक, और अनिल टुटेजा को 14 दिन की EOW की रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ के सबसे चर्चित कोयला घोटाले में ये सभी आरोपी लंबे अरसे से जेल की हवा खा रहे हैं।
Subscribe our newsletter to stay updated