news-details
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

टोल टैक्स बढ़ोतरी से आम जनता पर बोझ, महंगाई को मिलेगा बढ़ावा: उत्तम जायसवाल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष AAP

रायपुर।आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने टोल टैक्स दरों में की गई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि यह फैसला सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर डाका डालने जैसा है।

उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई टोल दरें 1 अप्रैल से लागू की जा रही हैं। नई दरों के तहत प्रदेश के विभिन्न टोल प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

जायसवाल ने कहा कि इस बढ़ोतरी का असर सिर्फ निजी वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहनों के संचालन खर्च में भी इजाफा होगा। इसका सीधा असर बाजार में वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा, जिससे महंगाई और बढ़ेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि 1 अप्रैल से फास्टैग का एनुअल पास भी महंगा हो रहा है, जिसकी कीमत 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी गई है।

AAP ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है और उसे लोगों की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise