news-details
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा चलाये जा रहे विशेष वारंट तामील अभियान के तहत दो थानो का फरार आरोपी समीर कुरेशी उर्फ वसीम कुरैशी (नेहरू नगर)की हुई गिरफ्तारी....

रायपुर।समीर कुरेशी उर्फ वसीम कुरेशी निवासी नेहरू नगर रजनी लाइट चांदनी चौक रायपुर का रहने वाला जिसके ऊपर वर्ष 2015 में गंभीर अपराध के तहत गोल बाजार थाना एवं आजाद चौक थाना मैं अपराध दर्ज किया गया था वर्ष 2024 में न्यायालय द्वारा अस्थाई वारंट समीर कुरेशी उर्फ वसीम कुरेशी के विरुद्ध जारी किया गया था, जिसमें आरोपी वर्ष 2024 से लगातार फरार चल रहा था आज दिनांक 22/11/25 को आज़ाद चौक थाना प्रभारी अजीत सिंह द्वारा टीम गठित कर अपने कुशल नेतृत्व मे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहाँ से उक्त फरार चल रहे आरोपी को जेल दाखिला कराया गया टीम में उप निरीक्षक लकड़ा सहायक उप निरीक्षक चंदेल हेड कांस्टेबल देव हरे पेट्रोलिंग स्टाफ आर. गुलशन, पवन, संकीर्तन साऊ एवं महिला स्टाफ की अहम भूमिका रही।

आजाद चौक थाना द्वारा गिरफ्तार करने के बाद गोल बाजार थाने से भी अस्थाई वारंट को न्यायालय में तमिल कराया गया जिसमें न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया। ज्ञात रहे की आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की शहर के नागरिकों के द्वारा खूब सराहना की जा रही है|

You can share this post!

Related Posts
Adevertise