news-details
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

उरला थाना प्रभारी रोहित मालेकर की जनता से अपील – ठंड में ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं उठाईगिरी व चोरी करने वाले गिरोह, सतर्क रहें!

रायपुर। उरला थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने शहरवासियों को सतर्क करते हुए कहा है कि ठंड के मौसम में उठाईगिरी, चोरी और चैन स्नैचिंग करने वाले गिरोह अधिक सक्रिय हो जाते हैं। ये गिरोह पहले से रैकी कर सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाली महिलाओं, भीड़भाड़ वाले बाजारों और धान खरीदी केंद्रों को निशाना बनाते हैं। धान खरीदी सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार व बैंक परिसरों में भी भीड़ बढ़ रही है, जिससे उठाईगिरी और जेब काटने की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे पुलिस पर भरोसा रखते हुए सतर्क और जागरूक रहें तथा संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise