news-details
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

रुद्र सेना ने दी कड़ी चेतावनी,धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई: आलोक पांडे

रायपुर। रुद्र सेना के अध्यक्ष आलोक पांडे ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग समाज में सौहार्द और विकास के लिए होना चाहिए, न कि किसी धर्म, देवी-देवताओं या आस्था का अपमान करने के लिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की सामग्री समाज में वैमनस्य फैलाने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

आलोक पांडे ने प्रशासन से मांग की कि आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और प्रसारित करने वाले लोगों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही जिस सोशल मीडिया पेज या प्लेटफॉर्म पर ऐसी सामग्री साझा की गई है, उसे तत्काल हटाया जाए और संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ी होती है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म या देवी-देवताओं का अपमान करना उचित नहीं है। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने का साहस न कर सके।

रुद्र सेना अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने इस मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो रुद्र सेना प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि संगठन धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए हर लोकतांत्रिक माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise