Adevertise
Top Stories
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

रायपुर में स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरि महाराज का भव्य स्वागत,कुबेर राठी के नेतृत्व में संकट मोचन हनुमान मंदिर व गौशाला का वातावरण हुआ भक्तिमय.....

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरि महाराज का रायपुर आगमन पर भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। महाराज दो दिवसीय प्रवास पर मुंबई से रायपुर पहुंचे, जहां रेलवे स्टेशन के समीप स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं गौशाला में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरि महाराज विगत दो वर्षों से निरंतर देश-विदेश का भ्रमण कर सनातनियों को एक मंच पर लाने, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने तथा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के अभियान में सक्रिय हैं। इसी क्रम में रायपुर प्रवास के दौरान वे अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच अन्नदाता व पर्यावरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री ओमनारायण तिवारी, छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री अकलेश जैन एवं महाबली सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा के साथ संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचे।

मंदिर एवं गौशाला के संचालक-संयोजक कुबेर राठी के नेतृत्व में महाराज एवं सभी पदाधिकारियों का पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर राजकुमार राठी, जानकी प्रसाद गुप्ता, पिंकू छाबड़ा, पुरुषोत्तम सिन्हा, संदीप बोहरे, गुरुचरण चंद्रा, मयंक श्रीवास्तव, अरुण साहू, पवन मोहता, लोकेश साहू, विवेक जोशी, संजय यादव, सुभाष अग्रवाल, विजय महेश्वरी, राजी तिवारी, वैभव पांडे, अभिनव तिवारी सहित मंदिर एवं गौशाला के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरि महाराज ने “एक रहो, नेक रहो” का मूल मंत्र दिया। उन्होंने मातृशक्तियों से आह्वान किया कि बच्चों को शास्त्र की शिक्षा के साथ-साथ शस्त्र की शिक्षा भी आवश्यक रूप से दिलाई जाए, ताकि वर्तमान समय में विशेषकर बेटियां स्वयं की सुरक्षा कर सकें। स्वामी जी ने सनातन धर्म, संगठन की शक्ति, राष्ट्र निर्माण और धर्म की भूमिका पर विस्तृत जानकारी साझा की, जिसे उपस्थित जनसमूह ने गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम के दौरान संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं गौशाला परिसर पूरी तरह भक्ति, राष्ट्र और सनातन चेतना से ओतप्रोत दिखाई दिया।

You can share this post!

Related Posts