सेवा संकल्प अभियान में दिखा युवाओं का उत्साह, 65 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
निबंध, भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिला स्थान....
धरसीवां। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय, धरसीवां में 28 सितंबर 2026 को “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत निबंध, भाषण एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन में महाविद्यालय के सभी संकायों के लगभग 65 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
महाविद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर के मार्गदर्शन में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकार, जनसेवा और शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
निबंध प्रतियोगिता में यशु साहू ने प्रथम, सुषमा बंजारे ने द्वितीय तथा दुर्गा साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में डोलिशा महंत प्रथम, ममता नायक एवं आकांक्षा द्वितीय तथा अमन कुमार एवं लकी वर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार नारा लेखन प्रतियोगिता में अनामिका चौहान ने प्रथम, गीता साहू ने द्वितीय तथा डूलेश सपहा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुनीता दुबे रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. संजय कुमार सिंह एवं श्री हेमंत देशमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप दुबे ने किया। आयोजन को सफल बनाने में तरन्नुम कौसर एवं हेमलता प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों के छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालयीन स्टाफ की सहभागिता रही। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए “सेवा संकल्प अभियान” की भावना को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया।
Subscribe our newsletter to stay updated