news-details
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

पश्चिम विधायक राजेश मूणत द्वारा “यदुवंशी चौक” का लोकार्पण — भगवान श्री कृष्ण जी की प्रतिमा स्थापना से प्रदेशभर में हर्षोल्लास का वातावरण...

रायपुर। तेंदुआ पार यादव ठेठवार समाज द्वारा आज हीरापुर में नव-निर्मित “यदुवंशी चौक” का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने यदु वंश के आराध्य भगवान श्री कृष्ण जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।

अपने संबोधन में राजेश मूणत जी ने कहा कि यदुवंशी समाज सदैव धर्म, परंपरा और एकता का प्रतीक रहा है। भगवान श्री कृष्ण जी के आदर्श — कर्म, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलना — समाज को निरंतर प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज को इस ऐतिहासिक कार्य हेतु हार्दिक बधाई दी और कहा कि “यदुवंशी चौक आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था और प्रेरणा का केंद्र बनेगा।”

प्रतिमा स्थापना के साथ ही पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास और आध्यात्मिक उत्सव का माहौल रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएँ और युवा पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हुए। कलश यात्रा के दौरान अहीर नृत्य, भजन, और भगवान श्री कृष्ण जी के दोहों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस आयोजन में समाज के प्रमुख पदाधिकारी —

प्रदेश अध्यक्ष परमानंद यादव (युवा प्रकोष्ठ), प्रदेश महासचिव नरोत्तम यदु, प्रदेश संगठन मंत्री संसद यदु, प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु, रायपुर राज सलाहकार राम जीवन यदु, रायपुर राज उपाध्यक्ष नवीन यदु, तथा तेंदुआ पार अध्यक्ष इतवारी यदु सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि “यदुवंशी चौक” समाज की एकता, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा। भगवान श्री कृष्ण जी के उपदेश — धर्म, कर्म और निष्ठा — यदुवंशी समाज के मार्गदर्शक रहेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी

शशिकांत यदु द्वारा प्रदान की गई।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise