news-details
छत्तीसगढ
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल




जगदलपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफ़ान अर्नब से बस्तर में हो रहे लगातार बारिश के कारण बस्तर जिले में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। जिसपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने महापौर संजय पांडे,बस्तर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों से फोन से चर्चा कर बाढ़ग्रस्त इलाकों एवं शहर के जल भराव वाले क्षेत्रों के हालात के संबंध में जानकारी लेकर प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने महापौर संजय पांडे,बस्तर कलेक्टर से फोन पर बात कर आपात स्थिति पर नजर रखते हुए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की हालत पर चर्चा कर जानकारी ली।


और बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम को अर्लट रखने संबधित निर्देश दिया। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नदी ,नालों , तालाबों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण से ग्रामीण क्षेत्रों में गांवो से शहर का संपर्क टूट गया है। वहीं शहर में भी निचले बस्तियों में घरों में नदी तालाब का पानी घुस गया है। जिससे जलभराव से क्षेत्रों में लोगों को परेशानी हो रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रायपुर से फोन के माध्यम से महापौर संजय पांडे,कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,तहसीलदार,जिला प्रशासन,नगर निगम के अधिकारियों लगातार चर्चा कर हालात पर नजर रखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों में अर्लट रहने,आपदा प्रबंधन की टीम को अर्लट रखने एवं प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने एवं आपात स्थिति पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तर में लगातार बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्थित पर लगातार प्रशासन मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है । आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन के द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को आसपास के सुरक्षित स्थानों पर रखा जा रहा है । जनप्रतिनिधियों,जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम पूरी तरह मुस्तैदी से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंच कर कार्य कर रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। आपात स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise