news-details
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

खरोरा थाने में एसपी के आदेशों की खुलेआम अनदेखी! स्थानांतरण के बाद भी जमे कर्मी, प्रशासनिक अनुशासन पर बड़ा सवाल.....

रायपुर/खरोरा। जिले में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। खरोरा थानों में एसपी (पुलिस अधीक्षक) द्वारा जारी स्थानांतरण आदेशों की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, आदेश जारी होने के बावजूद संबंधित कर्मचारियों को थाना प्रभारी द्वारा अब तक भारमुक्त नहीं किया गया है, जो सीधे तौर पर उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी मानी जा रही है।

जिले के पुलिस बल के प्रमुख होने के नाते एसपी पर अधीनस्थों के अनुशासन और कर्तव्यपालन की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में उनके आदेशों को नजरअंदाज करना न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही है,बल्कि पूरे विभागीय अनुशासन पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा मामला:

बताया जा रहा है कि इस प्रकरण की जानकारी अब आईजी और डीआईजी स्तर तक पहुंच चुकी है। नियमों के तहत, स्थानांतरण आदेश की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच, निलंबन और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।

कार्रवाई की मांग तेज:

स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज है। प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला उच्च स्तर पर गंभीर अनुशासनात्मक संकट का रूप ले सकता है।

अब सवाल यह है कि एसपी के स्पष्ट आदेशों के बावजूद कर्मियों को थाने से क्यों नहीं हटाया गया और जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस अवहेलना पर चुप्पी साधे रहेंगे? जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की साख पर टिकी इस कार्रवाई की घड़ी, अब सबकी निगाहें वरिष्ठ अधिकारियों के अगले कदम पर टिकी हैं।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise