Adevertise
Top Stories
news-details
छत्तीसगढ
sampatdak

नेशनल हाईवे पर संजय बाके बिहारी ढाबा मे डीजल चोरी का खेल बेनकाब, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप.....

बेमेतरा। रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे स्थित नंदघाट-चिचोली के पास संचालित संजय बाके बिहारी ढाबा में कथित रूप से टैंकर से डीजल निकालकर ढाबा संचालक को दिए जाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे किनारे लंबे समय से डीजल की अवैध खरीद-फरोख्त का खेल चल रहा था, जिससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि ईमानदार व्यवसायियों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ढाबा संचालक आसपास के लोगों और वाहन चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान करता रहा है। अब पुलिस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस ने FIR दर्ज कर लीं है जांच जारी ढाबा संचालक के फरार होने की बात सामने आ रही है उच्चय अधिकारियो ने ढाबा पर निरंतर जांच के आदेश दिए है

You can share this post!

Related Posts