Adevertise
Top Stories
news-details
छत्तीसगढ
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल




केन्द्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन में योगदान देने कार्यकर्ताओं से आग्रह


शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर की नियमित बैठकें नियोजित करने पर जोर


जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी पूर्वी नगर मण्डल की कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को समन्वय बनाकर विस्तार देने, हर घर तिरंगा अभियान,समरसता संकल्प अभियान सहित संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी एवं शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर की नियमित बैठकें नियोजित कर कार्यकर्ताओं से सतत सक्रिय रहने जोर दिया गया।

कार्यसमिति की बैठक में पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने प्रारंभिक वृत रखा और मण्डल में संपन्न हुये कार्यक्रमों सहित आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का कुशल क्रियान्वयन ज़मीनी स्तर पर हो और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचें, इस बड़े उद्देश्य को पूर्णता देने भाजपा के कार्यकर्ता गंभीरता से कार्य करें। जनता से सीधा जुड़ाव कार्यकर्ता ही बनाते हैं। मण्डल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य ने कहा कि राष्ट्र भक्ति से प्रेरित हर घर तिरंगा अभियान को सफल रूप देने कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में घर-घर पहुंचें और नागरिकों से उनके निवास में तिरंगा फहराने आग्रह करें। श्री आर्य ने समरसता संकल्प अभियान को गति देने सहित शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर की बैठकों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने कहा गया, जिससे संगठन की गतिविधियों में सभी का समन्वय व सहयोग स्थापित हो सके। बैठक का संचालन महामंत्री संतोष बाजपेयी एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री दिगम्बर राव ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से योगेन्द्र पाण्डेय, सफीरा साहू, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी, रोहित त्रिवेदी, योगेश सिंह ठाकुर, माहेश्वरी ठाकुर, अज़ीज़ खान, गोविंद ईनाणी, राजेश श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, विक्रम सिंह यादव, गीता नाग, मीना साहू, राजा यादव, योगेश मिश्रा, राधा बघेल, किरण दीवान, रितेश सोनी, केतन महानंदी, शैलेष श्रीवास्तव, संतोष पाण्डेय, रौशन सिसोदिया,हरीश पारेख, उर्मिला यादव, गायत्री बघेल, खगेन्द्र ठाकुर, नीलम यादव, आशुतोष पाल, रेखा सिंह, शंकर राव, रमेश नायडू, पप्पू सिंह कश्यप, सोहराब खान, गुलशन नाग आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You can share this post!

Related Posts