news-details
राजनीति
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय बैठक, तमाम तैयारियों को गंभीरता पूर्वक पूर्ण करने कहा गया


देश का वातावरण खराब करना चाहते हैं विपक्षी दल व स्वार्थी तत्व - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव


देश विरोधी मानसिकता को उजागर करना ज़रूरी - कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप


जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला द्वारा सोमवार 2 नवम्बर को "लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ" कार्यक्रम के तहत संभाग मुख्यालय में विशाल सभा व भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जायेगा। मांई श्रीं दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष सुबह 11 बजे सभा आयोजित होगी और उसके पश्चात पदयात्रा निकाली जायेगी। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

आज शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में "लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ" कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण जिलास्तरीय बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम की सभी तैयारियां को गंभीरता पूर्वक समय पर पूरा करने कहा गया व जिले के समस्त कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के गणमान्य नागरिको एवं आमजनों को जोड़कर सभा और पदयात्रा में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने कहा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है लेकिन तथ्यहीन असंवैधानिक, भ्रामक, गुमराह करने और अराजकता फैलाने की मानसिकता को प्रश्रय नहीं दिया जा सकता। देश के विपक्षी दल और कुछ स्वार्थी तत्व देश का वातावरण खराब करना चाहते हैं, उनकी इस विकास व व्यवस्था विरोधी मानसिकता को उजागर करना अत्यंत ज़रूरी है। लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम ऐसे कतिपय तत्वों की असलियत सामने लाने का प्रयास है।

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज देश विकास की नयी ऊंचाइयों को छू रहा है l वैश्विक स्तर पर देश की सकारात्मक पहचान बन रही है l ऐसे मे देश के अंदर कुछ तत्व देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं l उनके पास न कोई तथ्य है न कोई ठोस सबूत। वे केवल भ्रम का वातावरण बना और देश की संवैधानिक व्यवस्थाओ पर अनर्गल प्रश्नचिन्ह लगा देश के वातावरण को विषाक्त कर अराजकता पैदा करना चाह रहे हैं l उनकी इस मानसिकता को विफल कर देश के समक्ष उजागर करना जरूरी है l लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान इसी कड़ी के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रारम्भ किया जा रहा है l

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम में विशाल सभा व भव्य पदयात्रा की तैयारियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। बैठक के अंत में अहिवारा के भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया। जिलास्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से सांसद महेश कश्यप,जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला महामंत्री परीस बेसरा, जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, ललिता बघेल,सफीरा साहू,रामकुमारी यादव, योगेन्द्र पाण्डेय, फूल सिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास, नारायण ठाकुर, किरण सेन, रोहित त्रिवेदी, राजपाल कसेर, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, प्रवीण सांखला, महेन्द्र सेठिया, पुरुषोत्तम जोशी, पदलाम नाग, संतोष बघेल, अभिलाष यादव, माहेश्वरी ठाकुर, योगेश सिंह ठाकुर आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


You can share this post!

Related Posts
Adevertise