Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के आकस्मिक निधन के बाद खाली हुई भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रदेश भाजपा के आव्हान पर जगदलपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक संतोष बाफना को संबलपुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा गया। 

पूर्व विधायक बाफना ने चुनाव प्रचार के पहले दिन ही भाजपा से उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए रविवार को संबलपुर में बूथ प्रबंधकों की बैठक लेकर भाजपा के पक्ष में बनी लहर को मतों में परिवर्तित करने की जिम्मेदारी बूथ कार्यकर्ताओं को दी।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा है कि, अधिक मतदान से ही भाजपा प्रत्याशी को लाभ होगा। इसलिए मतदाताओं को केन्द्र तक पहुंचाने और उनको भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए समझाने की आवश्यकता है।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार 2018 विधानसभा चुनाव में झूठे वादों की वजह से जनता के बीच बेनकाब हो चुकी हैं। जनता बीते 4 वर्षों में उनकी कारगुजारियां समझ गई है। जनता का उनसे मोहभंग हो गया है। और निश्चित रूप से उपचुनाव में कांग्रेस को भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ेगा। 

इसके साथ ही बाफना ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव को जीतना बेहद जरूरी बताया। और
चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सभी से एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ भाजपा की विजय के लिए जुट जाने का आव्हान किया। इस दौरान सुरेश बरडिया, शुभम  बरडिया, नरपत बोथरा, अशोक बरडिया, पवन बोथरा, हरीश संचेती, महावीर संचेती, सागर शर्मा, सुनील यादव, पप्पू संचेती, रोहित गुप्ता, पवन बोथरा, रवि ठाकुर, अनीश मिश्रा उपस्थित रहे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise