Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

प्रियंका के दौरे को लेकर संगठन में बदलाव की सुगबुगाहटें तेज सांसद दीपक बैज से अलग चर्चा तथा सक्रियता के आधार को लेकर देखा जा रहा:-


आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in.रायपुर(छ.ग.)


छत्तीसगढ़/बस्तर।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। आने वाले चुनाव में पिछले प्रदर्शन काे दोहराने कांग्रेस ने चुनावी आगाज बस्तर से किया है। दौरे से क्या फर्क पड़ा, यह तो बाद में पता चलेगा, लेकिन इस दौरे को कांग्रेस संगठन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस दौरान सांसद दीपक बैज की सक्रियता को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। सभा के दौरान सरकार के सभी मंत्री, बस्तर के विधायक और सांसद सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यहां दिल्ली से प्रियंका गांधी के साथ राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला भी आए।
प्रियंका गांधी के इस कार्यक्रम को भरोसा नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ दौरे से प्रदेश में चुनाव का बिगुल फूंका है। साथ ही संगठनात्मक बदलाव पर भी लोगों की नजर रही। प्रदेश में इस साल चुनाव होना है और चुनावी सरगर्मियाें के बीच प्रियंका गांधी बस्तर आई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी के दौरे के बाद प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी एक्शन में आ जाएगी। वहीं, प्रियंका के इस दौरे को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। भरोसा सम्मेलन में स्वागत भाषण सांसद दीपक बैज ने दिया। अमूमन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रथम पंक्ति में मरकाम और बैज दोनों मौजूद रहे, लेकिन पूरा फोकस संगठन पर था। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन अच्छा काम कर रहा है। आने वाले चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया जाएगा। सम्मेलन के बहाने कांग्रेस ने बस्तर के लोगों का विश्वास फिर एक बार मिलने पर भरोसा जताया है।
प्रियंका से दीपक की अकेले में चर्चा:
भरोसा सम्मेलन में मातृ शक्ति द्वारा किए गए कार्याें पर फोकस करना मुख्य उद्देश्य था। दौरे में किन-किन नेताओं से मुलाकात हुई, इसका भी विश्लेषण किया जा रहा है। सर्किट हाउस में सांसद दीपक बैज से लगभग 15 मिनट प्रियंका ने चर्चा की। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री वहां मौजूद थे। उनकी मुलाकात को लेकर यह कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका खुलासा हो सकता है। 

You can share this post!

Related Posts
Adevertise