Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

ED की कार्यवाही पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा-मुख्यमंत्री अधिकारियों को सस्पेंड करें फिर स्वयं इस्तीफा दें:-
आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in.रायपुर(छ.ग)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रही इडी की कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आज प्रेस वार्ता ली। इस दौरान चंदेल ने सरकार पर भ्रष्टाचार समेत कई आरोप लगाए। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश में 11 अक्टूबर से लगाकर ईडी की कार्रवाई चल रही है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है।
नारायण चंदेल ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है। सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार हो रहा है। यहां आर्थिक भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सरकार के संरक्षण में अधिकारी लगातार भ्रष्टाचार कर रहे हैं और सत्ता पक्ष के नेता उसकी मॉनिटरिंग करते हैं।

मुख्यमंत्री ईडी की कार्रवाई से परेशान क्यों?: चंदेल

चंदेल ने कहा कि, आईटी की रेड में पाया गया कि ईडी के लायक कार्रवाई होनी चाहिए। इसलिए ईडी ने कार्रवाई की। ईडी की कार्रवाई से मुख्यमंत्री इतने विचलित क्यों हो रहे है। वे हैरान और परेशान क्यों है? मुख्यमंत्री क्या अधिकारियों को बचाना चाहते है। उनके बयान से ऐसा लगता है।

राजनीति से ईडी को जोड़कर चर्चा करना अच्छी नहीं है। खुद सरकार के मंत्री ने प्रमाणित किया था कि तत्कालीन कलेक्टर भ्रष्टाचार कर रही है। हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार में निलंबित करने की बात अभी तक नहीं की है।

नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा:-
सरकार तत्काल अधिकारियों पर निलंबन की कार्यवाही करें। अधिकारियों को पद से पृथक करना चाहिए। सीएम भूपेश बघेल इस्तीफा दे देना चाहिए उसके विभाग में इतना भ्रष्टाचार हो रहा है। अधिकारियों के कब्जे से करोड़ की नगदी मिल रही है।


You can share this post!

Related Posts
Adevertise