Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल


  


जगदलपुर |छत्तीसगढ़ में सत्तासीन होने का रास्ता बस्तर से होकर निकलता है, इस बात को बखूबी समझते हुये भारतीय जनता पार्टी बस्तर अंचल में रणनीतिक रूप से पूरा जोर लगा रही है | भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व महामंत्री प्रदेश संगठन पवन साय आज दोपहर बाद दो दिवसीय बस्तर प्रवास पहुंचे और सीधे भाजपा जिला कार्यालय में बस्तर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुये व कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया |

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बैठक में कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बढा़ते हुये कहा कि समूचे भारत में भारतीय जनता पार्टी के अनूकुल वातावरण है | भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है | कांग्रेस ने इस देश में पचास साल शासन किया मगर यह स्थान वह नहीं बना पायी | केन्द्र में और प्रदेश में भाजपा का शासन हो, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस संकल्प के साथ सतत कार्य करना है | श्री जामवाल ने कहा कि चुनाव में विजय हासिल करने के लिये सबसे महत्वपूर्ण ईकाई मतदान केंद्र है, जिसे मजबूत करने निरंतर कार्य करना है | बूथ सशक्तिकरण अभियान में अपने बूथ को मजबूत व अभेद बनाने कार्यकर्ता जुट जाये | आसन्न विधानसभा चुनाव में हमें छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का परचम लहराना है |

महामंत्री प्रदेश संगठन पवन साय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है | दस दिवसीय बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है | बस्तर विधानसभा के एक एक बूथ पर कार्यकर्ता पूरी कर्मठता से काम करें व बूथ को मजबूत बनाये | केन्द्र की योजनाओं का जनता के बीच व्यापक प्रचार प्रसार करें | लाभार्थी हितग्राहियों की सूची बना कर सीधे संपर्क साधे | छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें |

भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने स्वागत उद्बोधन दिया | कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन बस्तर विधानसभा प्रभारी आलोक ठाकुर ने किया |

महत्वपूर्ण विधानसभा स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव,डा.सुभाऊ कश्यप,जिला प्रभारी जी. वेंकट, सह प्रभारी सेवक राम नेताम, शिव नारायण पाण्डेय,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा,वेद प्रकाश पाण्डेय, जिपं उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, वनवासी मौर्य, व्ही एस राजपूत,ललिता बघेल,जीतेन्द्र पाणिग्रही,मण्डल अध्यक्ष परिस बेसरा,उदबोराम नाग, धनुर्जय कश्यप,संग्राम सिंह राणा,सुरेश कश्यप, सतीश बाजपेयी आदि सहित मण्डल, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे |

You can share this post!

Related Posts
Adevertise