Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

जांजगीर चाम्पा जिले से किसान काँग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाये गए कमल किशोर साव:-
आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in. रायपुर(छ.ग.)
जांजगीर चांपा। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा की सहमति एवं प्रभारी महासचिव पी.एल. पुनिया, छग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छग प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी मंत्री संगठन अमरजीत सिंह चावला, प्रभारी मंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ सुमित्रा धृतलहरे की अनुमति एवं अनुशंसा पर कमल किशोर साव को जांजगीर चांपा जिले के किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


कमल किशोर साव के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर उनके साथ उनके करीबी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे।कमल किशोर साव को रायपुर के राजीव भवन में विधिवत पदाधिकारीगणों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। बता दें कि कमल किशोर काफी लंबे समय से किसानों की समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं को दिलाने के लिए लड़ाई लड़ते आ रहे हैं, यही वजह है कि क्षेत्र के काफी अधिक किसानों का समर्थन कमल किशोर के साथ रहता है।
उनके इसी जज्बे को देखते हुए कांग्रेस सरकार ने उन्हें जांजगीर चांपा जिले के किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के पद से सम्मानित किया है। जिलाध्यक्ष बनने पर शुभचिंतकों ने बधाई दी। जिसमें सिद्धेश्वर दिनकर, कैबदास, सुखीराम राठौर, धनलाल पटेल, राघुलाल कौशिक, सुरेश गोयल, जीवन कश्यप, दीपक सिंह, श्रीमांश सहित अन्य शामिल हैं।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise