Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल







जगदलपुर/आम आदमी पार्टी लोकसभा सचिव व राष्ट्रीय परिषद की सदस्य तरुणा साबे बेदरकर ने प्रेस नोट जारी करके जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के सँगठन के गति देते हुए आज प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने नब्बे विधानसभा हेतु 455 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की है।






गौरतलब हो किआम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में चुनावी दृष्टिकोण से लगभग चार महीने पहले प्रदेश के सँगठन को भंग कर दिया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष का पद यथावत बने रहे।
अब गुजरात चुनाव के बाद से छत्तीसगढ़ के चुनाव  हेतु पार्टी ने कमर कसते हुए चुनावी बिगुल बजा दिया है और प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने प्रदेश की पुरसँगठन की प्रकिया चालू कर दी है।
प्रदेश प्रभारी संजीव झा के द्वारा प्रथम चरण में जिलाध्यक्ष और सचिवों की घोषणा कीगई। दूसरी लिस्ट मे लोकसभा अध्यक्ष और सचिवों की जिम्मेदारी दी गई ।और आज माननीय प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने छत्तीसगढ़ के सँगठन को मजबूती देते हुए ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा तीसरी सूची जारी करके की है।

लोकसभा सचिव तरुणा ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा से 455 अध्यक्षो को नियुक्त किया गया है जो आगे चल कर सँगठन की महत्वपूर्ण भूमिका चुनाव में निभाएंगे।बस्तर लोकसभा के आठ विधानसभा हेतु इन नामों पर पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्षों हेतु मुहर लगाई है।
जगदलपुर के लिए शुभम सिंह,ईश्वर कश्यप,मोहसिन खान,रूपनारायण नाग,प्रमुल नाग।
बस्तर के लिए भानुमति बघेल,सुबो कश्यप,मधुसूधन,गंगाराम,आशाराम
चित्रकोट के लिए सोनुराम कश्यप,बोमड़ा राम,महादेव कश्यप,सुकमन कोहरामी,गुड्डू मंडावी।
कोंडागांव के लिए भर्तीक बघेल,पवन मरकाम,परमानन्द मंडावी,बलदेव कुंजाम,पिलाराम पोयम।
नारायणपुर के लिए हेमंत सोनवानी,कपिल नेताम,रूपशाय सोरी,प्रीतम पटेल,परमीत दुग्गा।
दंतेवाड़ा के लिए लखन सिंह नेताम,माशा राम,उमेश मरकाम,हड़मा राम,अनिल शर्मा।
बीजापुर के लिए सहदेव मोरला ,धनीराम,रोहित आलम,गणेश आलम,सुखलाल सोढ़ी।
कोंटा के लिए हड़मा मंडावी,गागी मंडावी,धनीराम,रोहित सोरी,सुमित बेध।
आम आदमी पार्टी बस्तर लोकसभा के समस्त पदाधिकारियों के ओर से नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बहुत बहुत शुभकामनाएं ओर बधाई प्रेषित करते हैं।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise