Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

बड़ी खबरः भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए गवर्नर, अनुसुइया उइके मणिपुर देखें लिस्ट:
आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in.रायपुर(छ.ग.)

रायपुर। राष्ट्रपति ने राज्यपालों की नियुक्तियां की है। राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। बता दें कि महाराष्ट्र में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
देखें लिस्ट:
लेफ्टनेंट गणेशन नागालैंड, फागू चौहान मेघालय, राजेंद्र विश्वनाथ, रमेश बैंस महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए हैं। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, तो सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।
शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। डॉ. बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया | मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार के राज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।
लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise