Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत के लिए राहुल प्रियंका और मलिकार्जुन खड़गे को बधाई और कर्नाटक की जनता का बहुत आभार:- इन्तेखाब आलम

आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in.रायपुर(छ.ग.)

सम्पूर्ण कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस के साथियों की भूमिका बहुत ही सराहनीय: आलम

 दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं आल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्तेखाब आलम ने कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की जबरदस्त जीत पर खुशी जाहिर की है और कर्नाटक विधानसभा में तमाम मतदाताओं को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी ने जबरदस्त मेहनत की है और राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे जी को बधाई देते हुए कहा कि मूल रूप से धन्यवाद के पात्र हैं कि उन्होंने पूरी टीम को जिस मुस्तैदी से लगाया था वह काबिले जिक्र है। हम समझते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनकी पहली जीत के लिए सबसे ज्यादा मुबारकबाद के हकदार हैं।

दोनों भाई बहन कांग्रेस के जांबाज साथी के वजह से आज पूरे देश में कांग्रेस के दामन को कांग्रेसीयों ने मजबूती से पकड़ा और कहीं जाने कि नहीं सोचता,यह परिवार गांधी नेहरू का घराना है जो कांग्रेस पुनः वापसी में माहिर है।
 आलम जी ने सम्पूर्ण कर्नाटक में आल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस के साथियों की भूमिका पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें भी बधाई एवं धन्यवाद दिया है। आलम ने कहा कि कांग्रेस अपने आप में एक संस्था के रूप में है एक तहजीब के रूप में है जो आपस में एक दूसरे को मिलाकर रखता है इसलिए कांग्रेस पार्टी वापस हुई है कर्नाटक राज्य में। आलम ने कहा कि 24 का चुनाव का यह सेमीफाइनल है इस चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने अपना परचम को लहराया है समय रहते अगर कांग्रेस पार्टी इसी तरह से अपने साथियों की टीम लेकर राज्यों में अभी से ही लगातार अपने कामों को और जनता के बीच में रहने की योजना बना रखी तो वह दिन दूर नहीं कि 2024 में हम भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल कर देंगे।
इन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर स्तर साथी निश्चित तौर से बधाई के पात्र है।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise