Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak

शहीद पंकज विक्रम वार्ड में वोटिंग के दौरान भाजपा कांग्रेस में हुई तना तनी:- भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष साहू तथा कांग्रेस जोन अध्यक्ष निशा देवेंद्र यादव के बीच हुई तीखी बहस


Thewatchmannews.in.रायपुर (छ.ग.)

रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज संपन्न हुआ, जहां राजधानी रायपुर के शहीद पंकज विक्रम वार्ड में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच वोटिंग के दौरान तीखी नोकझोक हुई है।
जहां भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष मनीष साहू तथा कांग्रेस पार्टी के शहीद पंकज विक्रम वार्ड के जोन अध्यक्ष निशा देवेंद्र यादव के बीच वोटिंग के दरमियान कहा सुनी देखने को मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वोटिंग के वक्त मनीष साहू को मॉनिटरिंग करते हुए रिपोर्टिंग का काम सौंपा गया था और उन्हे बार बार रिपोर्टिंग के लिए रोका जा रहा था जिसे लेकर भाजपा सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष मनीष साहू और कांग्रेस पार्टी के जोन अध्यक्ष निशा देवेंद्र यादव के बीच विवाद काफी बढ़ गया और दोनों के बीच जमकर बहस हुई और काफी देर तक यह गहमा गहमी का माहौल जारी रहा।
वहीं मौजूदा लोगों से जानकारी मिली की युवा मोर्चा तथा सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष मनीष साहू जब वोटिंग की मॉनिटरिंग कर रहे थे तो उनके नाम से बार बार शहीद पंकज विक्रम वार्ड के जोन अध्यक्ष निशा देवेंद्र यादव पुलिस से उनकी झूटी शिकायत कर रहे थे तथा उन्हें वोटिंग की मॉनिटरिंग करने के लिए रोका जा रहा था। अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस प्रशासन का रवैया ठीक नही था और पक्षपात भी किया जा रहा था जिसे लेकर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष साहू भड़क उठे और जोन अध्यक्ष निशा देवेंद्र यादव से काफी देर तक उनकी बहस भी हुई।
मामला बढ़ने पर बड़े अधिकारियों ने मामले को शांत करने का प्रयास किया लेकिन इन दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक थमने का नाम ही नही ले रही थी। माहौल इस कदर हो चुका था कि आला अधिकारियों द्वारा इन दोनों के बीच हुए विवाद को सुलझाने आना पड़ा।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise