Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



जगदलपुर/प्रधानमंत्री आवास के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में अभी समय है लेकिन इन चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारियां प्रारंभ हो गईं हैं। भाजपा पदाधिकारियों की आए दिन बैठकें जारी है। जिसमें संगठन को सक्रिय किया जा रहा है।
 शुक्रवार को पॉवर हाउस चौक बालाजी मंदिर परिसर जगदलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के तारतम्य में भाजपा की बैठक आयोजित की गई। इस बूथ सशक्तिकरण अभियान बैठक में आगामी 2023 के चुनाव हेतु प्रत्येक बूथ को मजबूत करने और उनसे संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संतोष बाफना उपस्थित रहे। इस दौरान बाफना ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भाजपा के मंशानुरूप कार्य को अंजाम देने की अपील की। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उनसे सीधी बात करने की समझाइस भी दी। एवं कांग्रेस सरकार की जनता विरोधी छवि को प्रमुखता के साथ उभारने और राज्य में बदहाल हो रही कानून व्यवस्था की स्थिति को आमजनों के बीच रखकर उनसे गंभीरता के साथ चर्चा करने की बात भी कही।

नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के उद्देश्यों को विस्तार से बताया और कहा कि, हमारे कार्यकर्ता लगातार मेहनत और समर्पण भाव से कार्य करते हुए भाजपा को शिखर पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। और कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए हम निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगे। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं से यह आह्वान किया  कि, भारतीय जनता पार्टी के सारे कार्यक्रमों के साथ-साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम को भी बहुत ही महत्वपूर्ण ढंग से प्राथमिकता के साथ पूर्ण करना है।

बैठक के दौरान संग्राम सिंह राणा, लाला महावर, श्रीश मिश्रा, राकेश तिवारी, अमित कपूर, अनिमेष सिंह चौहान, सूरज मिश्रा, दीपिका, अल्का सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise