Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

भाजपा ने छत्तीसगढ़ की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को पद से हटाया ओम माथुर बनाए गए नए प्रभारी:-

आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in. रायपुर(छ.ग.)
रायपुर। भाजपा ने छत्तीसगढ़ की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को पद से हटा कर ओम माथुर को प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा आलाकमान ने पत्र जारी कर उक्त जानकारी दी। 



प्रदेश की राजनीती से बड़ी खबर सामने आई है। जिसके मुताबिक छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को पद से हटा दिया गया है। वहीं अब राजस्थान के ओम माथुर काे छत्तीसगढ़ का नया भाजपा प्रदेश प्रभारी बना दिया गया है। मिली जानकरी के मुताबिक ये आदेश जे.पी. नड्‌डा के निर्दश पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने जारी किया है। दिल्ली से जब शुक्रवार की शाम ये फरमान आया, उस समय पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के ही साथ रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक कर रहीं थीं। इस बड़ी सर्जरी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, क्योंकि सह प्रभारी नितिन नबीन को बरकरार रखा गया है।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise