Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल





जगदलपुर। प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां जोर पकड़ रही है।  भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता शरद अवस्थी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया। सभी कार्यकर्ताओं से जीत का लक्ष्य साध कर प्राण प्रण से चुनावी मैदान में काम में जुट जाने आह्वान किया गया। 

भाजपा विधायक प्रत्याशी किरणदेव ने कहा कि हर चुनाव को चुनौती के रूप में लेना चाहिये। मौजूदा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हो चुकी जनता भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है। संगठन के मार्गदर्शन में भाजपा का एक एक कार्यकर्ता संपूर्ण ताकत से चुनाव में जीत का परचम लहराने कार्य करने जुट जायें। 
शरद अवस्थी ने कहा कि रणनीतिक रुप से विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र में ध्यान केंद्रित कर उसे भाजपा के पक्ष में मजबूत बनाना है। हर घर व हर मतदाता से संपर्क साधना है और भाजपा को विजय दिलाने एकजुटता के साथ कार्यकर्ता काम करें
विधानसभा चुनाव संचालक श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिये पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पुरजोर ताकत से काम करे। भाजपा के कार्यकर्ता ही उसकी ताकत है। जगदलपुर विधानसभा सीट में जीत के साथ भाजपा समूचे छत्तीसगढ़ में विजयी होगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। 

कार्यक्रम का संचालन आर्येन्द्र आर्य ने किया। इस अवसर पर विद्याशरण तिवारी,योगेन्द्र पाण्डेय,अश्विन सरडे,धर्मपाल महावर, श्रवण सिंह चौहान, अजय शंकर त्रिवेदी, रजनीश पाणिग्रही, सुब्रतो विश्वास,सुरेश गुप्ता,सतीश सेठिया, फूल सिंह सेठिया, राजेन्द्र बाजपेयी, बृजेश भदौरिया, राजपाल कसेर,दिगम्बर राव, त्रिवेणी रंधारी, ममता पोटाई,भारती श्रीवास्तव, नीलम यादव, श्रीपाल जैन, विक्रम सिंह यादव आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

You can share this post!

Related Posts
Adevertise