Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

मोहन मरकाम बने शिक्षा मंत्री, राजभवन में लेंगे शपथ:-तैयारियां शुरू

आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in.रायपुर (छ.ग.)

रायपुर।शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस्तीफा को स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रेमसाय टेकाम का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ-साथ CM ने राज्यपाल को अनुशंसा के साथ पत्र भेजा है। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने पत्र स्वीकारा और शपथ ग्रहण का समय दिया है। कल राजभवन में मोहन मरकाम मंत्री पद की शपथ लेंगे। दोपहर 12 बजे राजभवन में मोहन मरकाम नये मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
सरगुजा से एक मंत्री प्रेेमसाय सिंह टेकाम की छुट्टी हो गयी है।
बता दें कि कल ही मोहन मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया था। जिसके बाद NW ने इस बात की जानकारी दी थी, कि मोहन मरकाम को पार्टी मंत्री पद दे सकती है। अब जानकारी ये आ रही है कि मोहन मरकाम कल शपथ ले सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत दिये थे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise