Adevertise
Top Stories
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

AICC सदस्य एवम ऑल इंडिया पोलिंग बूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंतेखाब आलम महाधिवेशन के अंतिम दिन मिडिया से हुए मुखातिब,योजनाओं तथा नाराजगियों पर चर्चा कि कहा कि सिंहदेव जी अधिवेशन के पूरे कार्यक्रम में लगे रहे:-
आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in.रायपुर(छ.ग.)
भूपेश सिंहदेव पर की चर्चा कहा कि कोई नाराजगी नही एक ही परिवार के हैं कोई बात हो तो बैठकर चर्चा कर हल निकाला जा सकता है
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्टी का 85 वा राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है जिसमे अधिवेशन के अंतिम दिन एआईसीसी के सदस्य तथा ऑल इंडिया पोलिंग बूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंतेखाब आलम जी मिडिया से मुखातिब हुए तथा पार्टी की मजबूती और नई योजनाओं पर चर्चा और करते हुए कहा की  हम राष्ट्रीय स्तर पर सभी प्रदेशों में पोलिंग बूथ को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं।उसी दिशा में हम छत्तीसगढ़ में भी एक बड़ी यूनिट तैयार की गई है जिसमे हजारों लोग काम कर रहे हैं,हम देखेंगे कि पोलिंग बूथ पर क्या तैयारियां चल रही है हम देखेंगे और सरकार के साथ तालमेल रखकर हम कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम एआईसीसी सदस्य इंतेखाब आलम ने बताया कि हिंदुस्तान में कैसे जिए कैसे पठन पाठन हो इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी की रचना की गई है। छत्तीसगढ़ के विषय में आलम जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार की वापसी की अगर बात है तो वापस आ ही रही है।
राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी को किए याद:
एआईसीसी सदस्य एवम पोलिंग बूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी को याद करते हुए कहा कि मैं छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी को नही भूल सकता जो इंस्ट्रास्ट्रक्चर या जो उनके दिमाग में था कि रायपुर को राजधानी बनाई जाए और उनकी रूपरेखा को देखा जाए वो हमने अपनी नजरों से देखा है।
आज रायपुर को हम देखते हैं तो ऐसा लगता ही कि हम किसी बड़े शहर में आ गए हैं,मैं मेट्रो में आ गया हूं जो इन्फ्रास्ट्रक्चर और सड़कें हैं, कनेक्टिविटी है वो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।


         बीजेपी पर कहा:
ऑल इंडिया पोलिंग बूथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी पर कहा कि आज बीजेपी जिन मूल उद्देश्यों को लेकर चल रही है उनकी सबसे बड़ी पूंजी की अगर हम दावा करें तो सबसे बड़ी पूंजी भारतीय अल्पसंख्यक है,और अल्पसंख्यक में मुसलमान हैं।अगर बीजेपी अल्पसंख्यकों को अपने उद्देश्यों और एजेंडों से निकाल दें तो बीजेपी के पास कुछ भी नही बचेगा। बीजेपी ने भारत को दिग्भ्रमित कर दिया है। कांग्रेस पार्टी किसी जात जमात की बात नही करती है, धर्मों और जाति पर आधारित बात नही करती है।
राहुल गांधी ने जिन मुद्दों को छेड़ा है जहां देश में एक कमजोरी नजर आई है उसको समझने के लिए जो साढ़े तीन-चार हजार पैदल चल कर की यात्रा की है,उन्होंने सब चीजों को देखा,परखा है।आलम ने राहुल गांधी के स्पीच पर कहा कि उनके स्पीच में जो दर्द था वो कोई भी सुनेगा तो वो उनका हो जायेगा।आज राहुल गांधी वो राहुल गांधी नही रहे बीजेपी ने नैरेटिव सेट क्रिएट किया है कि राहुल गांधी अक्षम है और नेतृत्व नही कर सकते।
आज अधिवेशन में कांग्रेस एक नई ऊर्जा के साथ निकली है और पूरे सम्पूर्ण भारत में फैलेगी।


सिंहदेव की नाराजगी और पंचायत मंत्री पद से इस्तीफे के सवाल पर क्या कहा? सिंहदेव पूरे अधिवेशन के कार्यक्रम में  लगे रहे:
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की नाराजगी पंचायत मंत्री पद से इस्तीफे, भूपेश तथा सिंहदेव पर ऑल इंडिया पोलिंग बूथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि किसी प्रकार की कोई नाराजगी नही है क्योंकि सिंहदेव अधिवेशन के पूरे कार्यक्रम में लगे रहे।अगर कोई नाराजगी होगी भी तो यह घर है परिवार है हम मिल बैठकर समझ सकते हैं।
अंत में आलम ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पूरे प्रदेशों में हम पोलिंग बूथ को मजबूत करने का कार्य करते रहेंगे। उसी दिशा में हम छत्तीसगढ़ में भी हमारे प्रदेश अध्यक्ष निर्मल पांडेय जी है शोभा ठाकुर जी और एक बहुत बड़ी यूनिट तैयार हुई है।
एआईसीसी सदस्य एवम पोलिंग बूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंतेखाब आलम तथा राष्ट्रीय मुख्य सचिव अहलूवालिया जी के साथ कांग्रेस के छत्तीसगढ़ पोलिंग बूथ के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल पांडेय, महिला पोलिंग बूथ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा ठाकुर, रेखा सिंह प्रदेश सचिव जगदलपुर, विनीता नशीने महिला पोलिंग बूथ शहर अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव मो.शेख फारुख अशरफी, नवीन, यशोदा चौहान महिला पोलिंग बूथ जिला उपाध्यक्ष, बेमेतरा जिला अध्यक्ष रूबी सलूजा, हितेष सोनानी जिला सचिव, तथा अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise