Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

विष्णुदेव साय को एसटी आयोग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने की अटकलें, मिलेगा केंद्रीय राज्यमंत्री का दर्जा:-
आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in. रायपुर(छ.ग.)
रायपुर।छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज हो गयी है।साय को अनुसूचित जनजाति आयोग में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर तथा केंद्रीय राज्य मंत्री दर्जा दिये जाने की संभावना तेज चल रही है।
भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय,नए संगठन महामंत्री अजय जामवाल तथा विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे से ही इस विषय पर चर्चा शुरू हो चुकी थी।अजय जामवाल एवं साय की मौजूदगी में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी.नड्डा से बात हुई तथा छत्तीसगढ़ की स्थिति के बारे में चर्चा तथा पार्टी की मंशा सामने रखी गयी।इसमें एसटी आयोग के उपाध्यक्ष पद के अलावा और पाँच प्रस्ताव भी रखे गए थे।इस पर साय ने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी उन्हे दी जाएगी उस पर उनकी पूरी सहमति है।
दो दिन पूर्व भी नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव तथा विष्णुदेव साय की मुलाकात कर्नाटक भवन में भी हुई और दोनों डेढ़ घंटे साथ भी रहे,दिल्ली में दोनों ने साथ मिलकर लंच भी किया था।
   * केदार कश्यप का भी नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए था* 
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व भाजपा मंत्री केदार कश्यप का भी नाम था लेकिन केदार अपना क्षेत्र छोड़ना नही चाहते थे।इसीलिए पार्टी ने साव के नाम पर ओबीसी अध्यक्ष पद के लिए सहमति जताई।
लोकसभा तथा राज्यसभा के सांसदों के साथ संगठन महामंत्री जामवाल की बैठक भी आयोजित की गयी थी लेकिन पार्टी ने इस विषय पर अपनी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली थी और साव को ओबीसी भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कमान सौंपी गयी।

नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के पूर्व ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा एवं संगठन महामंत्री जामवाल ने साय से बात कर इस विषय पर पार्टी की इच्छा जाहिर कर चुकी थी।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise