Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में हुए शामिल, अपनी पार्टी का भी किया विलय:-

आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in. रायपुर(छ.ग.)

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने अपनी पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ का विलय भारतीय जनता पार्टी में कर दिया। केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अमरिंदर सिंह को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इससे पहले दिन में उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। भाजपा में शामिल होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि, ‘मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।
भाजपा में शामिल होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और मैंने पाकिस्तान के साथ हमारे संबंधों को बिगड़ते देखा है। पंजाब में पूरी तरह से अराजकता पैदा करने के लिए ड्रोन अब हमारे क्षेत्र में आ रहे हैं। चीन भी हमसे दूर नहीं है। अपने राज्य और देश की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise