Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रिय महासचिव तथा मध्यप्रदेश के प्रभारी मनोनित किए गए छत्तीसगढ़ रायपुर के अभिषेक मिश्रा:- देखें नियुक्ति पत्र


आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in.रायपुर (छ.ग.)

रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां राजधानी रायपुर के कांग्रेस नेता अभिषेक मिश्रा को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रिय महासचिव तथा मध्यप्रदेश के प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है।

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा की ओर से यह जानकारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से मिली है। राष्ट्रिय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने नियुक्ति पत्र जारी कर यह भी बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अनुमति से अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रिय महासचिव तथा मध्यप्रदेश प्रभारी के पद पर छत्तीसगढ़ से अभिषेक मिश्रा की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रिय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने आशा करते हुए कहा है कि अभिषेक मिश्रा अपने कार्यों और दायित्वों का पूर्ण रुप से निर्वहन कर पार्टी में एक नई जोश और ऊर्जा के साथ काम करेंगे। किसान कांग्रेस राष्ट्रिय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने कहा की कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी के गतिशील नेतृत्व में मनोनीत किए गए किसान कांग्रेस के राष्ट्रिय महासचिव तथा मध्यप्रदेश प्रभारी के रूप में अभिषेक मिश्रा अपना श्रेष्ठतम कार्य करेंगे।
देखें नियुक्ति पत्र:


You can share this post!

Related Posts
Adevertise