Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



भाजपा के द्वारा स्वीकृत कार्यों को अपना बता रहे कांग्रेसी - रूपसिंह मंडावी

कांग्रेसी नेता अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए लोगों का ध्यान भटका रहे - रूपसिंह मंडावी

जनता कांग्रेस की कथनी और करनी को समझ गयी है -  रूपसिंह मंडावी

अपनी खोखली उपलब्धियों का ढिंढोरा पीट रहे हैं कांग्रेसी जनप्रतिनिधि - सौतोष बाफना

भाजपा द्वारा स्वीकृत करवाए गए काम का झूठा श्रेय ले रहे कांग्रेसी नेता - संतोष बाफना

भाजपा ने रेल्वे स्टेशन चौराहे पर लगाया हटाया गया भूमिपूजन शिलालेख

जगदलपुर । भाजपा शासनकाल में भूमिपूजन किए गये विकास कार्यों के शिलालेख लगाने में जुटे भाजपाईयों ने पिछले दिनों प्रगति पथ के भूमिपूजन का शिलालेख स्थापित करने के बाद आज मंगलवार को दूसरे चरण में 15 करोड़ 93 लाख से अधिक लागत एवं भाजपा के पूर्व जनप्रतिनिधियों के प्रयास से स्वीकृत हुए विकास कार्य बोधघाट थाना से डीजे कोर्ट होते हुए गुरूगोविन्द सिंह चौक तक मार्ग के चौड़ीकरण कार्य केे भूमिपूजन का शिलालेख स्थापित करने का कार्य रेलवे स्टेशन चौराहे में किया। शिलालेख स्थापित करने का यह दूसरा कार्यक्रम बस्तर जिला भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी एवं पूर्व विधायक संतोष बाफना ने नेतृत्व में आयोजित किया। 

शिलालेख स्थापना मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कांग्रेस की सरकार और उनके स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत विकास कार्यों का श्रेय लेेेेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये कहा कि क्षेत्रीय विधायक व अन्य कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों द्वारा पौने 5 वर्षों में अभी तक जितने भी कार्यों को लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, सभी कार्य भाजपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने स्वीकृत करवा दिए थे। कांग्रेस के लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए पुराने स्वीकृत कार्यों को अपना बताकर वाहवाही लूटने और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। लोग पौने 5 वर्ष में ही कांग्रेस की कथनी और करनी को समझ गये हैं, आने वाले चुनाव में जगदलपुर की जनता इसका जवाब देेगी।

 जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह ज्ञात हुआ है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बोधघाट थाना से डीजे कोर्ट से गुरुगोविंद सिंह चौक तक सडक चौड़ीकरण, नवीनीकरण लागत लगभग 15 करोड़ का लोकार्पण करने वाले है, लेकिन धरातल मे इस सडक के जीर्णोद्धार में कई कार्य शेष है,जैसे डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट पोल व लाइट व मार्किंग जैसे कार्य बचे हुए हैं, प्रशासन जनहित को देखते हुए इन कार्यो को शीघ्र पूर्ण करवाए। अगर प्रशासन अधूरे निर्माण का लोकार्पण कराएगा तो भारतीय जनता पार्टी जनहित के लिए इस विषय पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुये पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस की सरकार और उनके जनप्रतिनिधि जनता को केवल गुमराह कर रहे हैं। पिछले पौंने 5 वर्षों में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में इनका किसी भी प्रकार का कोई योगदान नहीं है, बल्कि कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधि भाजपा द्वारा स्वीकृत करवाए गए काम का झूठा श्रेय ले रहे हैं। हवाई पुल बांधने में तो कांग्रेस का कोई जवाब नहीं है, पहले जन घोषणा पत्र के झुनझुने से और अब बड़े-बड़े विज्ञापनों पर सत्ता का धन खर्च कर जनता को केवल ठगने का काम कांगेस सरकार कर रही है। इस सरकार को पौंने 5 वर्ष होने को हैं लेकिन कांग्रेस सरकार और उनके जनप्रतिनिधियों का दुस्साहस देखिए, बिना कुछ किये ही अपनी खोखली उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटने में लगे हुए हैं। श्री बाफना ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता झूठी कांग्रेस सरकार से मोर्चा लेने को संकल्पित है। हटाये गये भूमिपूजन के शिलालेख निरंतर लगाये जायेंगे। 

पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, जिला मंत्री नरसिंह राव एवं नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अविनाश श्रीवास्तव, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों व कार्यशैली पर सवाल उठाये। 

इस दौरान प्रमुख रुप से जिला महामंत्री वेदप्रकाश पांडेय,रजनीश पाणिग्रही, शैलेन्द्र भदौरिया, फूलसिंह सेठिया,  लक्ष्मी कश्यप, राजपाल कसेर, आलोक अवस्थी, गोविंद शर्मा, मोहन सिंह, कौशिक शुक्ला, धनसिंह नायक, उमाकांत सिंह, संतोष त्रिपाठी, वेदांत दीक्षित, राकेश तिवारी, उदय दुबे, संतोष बाजपेयी, योगेश ठाकुर,योगेश शुक्ला,अमर झा, शशि पाठक, हरीश पारख, श्याम चौधरी, मोहन राव, श्याम कुमार, अजय पाल, प्रकाश झा, अभय दीक्षित, दिलीप गोस्वामी, रामकुमार मंडावी, दिपेश यादव, ममता पोटाई, गीता नाग, बसंती नायक, गोदावरी साहू, अलका सेंगर, मनीषा नाग, शेखर शर्मा, फूलसिंह, महेश दास, युवराज सिंह ध्रुव, सतीश बाजपेयी, महेश ठाकुर, पुनीता सुनानी, सुधा गुप्ता, ललिता, आशा महापात्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित रहे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise