जगदलपुर। कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतदान तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रचार तेज हो रहा है। सोमवार को इसी कड़ी में जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संबलपुर पंचायत में घर- घर जाकर संपर्क किया। प्रचार अभियान तेज करते संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सोमवार शाम संबलपुर के हल्बापारा, चांदनी चौक, ब्राह्मणपारा, शांति पारा, गड़रिया पारा व नजदीकी क्षेत्रों में घरों में जाकर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया।
इस दौरान अनेक लोगों ने स्वर्गीय विधायक मनोज मंडावी के द्वारा किए गए कार्यों को याद किया और कांग्रेस को वोट देने आश्वस्त किया। जनसंपर्क के दौरान रेखचंद जैन के साथ गौरव चोपड़ा (गोल्डी), रितेश संचेती, संबलपुर पिछड़ा वर्ग समाज के अध्यक्ष रितेश मानिक, शितेश रजक, देवेन्द्र नेताम, नदीम खान, नारद लेड़िया, रमेश ठाकुर, रूपेंद्र साहू, संतोष साहू, जगदलपुर शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, सुशील मौर्य, अल्ताफ खान, जाहिद खान, बलिराम नाग, रीका कर्मा, मुन्ना लाल कश्यप, सुलो कश्यप पार्षद सूर्या पानी, विजेन्द्र ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।