Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



             THE WATCHMAN NEWS.IN


भाजपा महामंत्री संगठन पवन साय व संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय बस्तर प्रवास पर पहुँचे, कार्यकर्ताओं की ली बैठक

जगदलपुर | भारतीय जनता पार्टी आसन्न विधान सभा में जीत का परचम लहराने के लिये बस्तर की संपूर्ण सीटों में कमल खिलाने सधे कदमों से आगे बढ़ रही है | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पांच दिवसीय बस्तर दौरे के तुरंत बाद आज भाजपा महामंत्री संगठन पवन साय व बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय का जगदलपुर आगमन हुआ है |दोपहर बाद हवाई मार्ग से बस्तर आये दोनों वरिष्ठ नेता एयर स्ट्रीप में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद सीधे भाजपा जिला कार्यालय पहुँचे और जिले की कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए |

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महामंत्री संगठन पवन साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जीत का संकल्प लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है | कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति है, जो आसन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कुशासन को समाप्त करने का कार्य करेंगे | संगठन से आये कार्यक्रमों को गंभीरता से पूर्ण करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचे व भाजपा की आवाज़ बने |

बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिये कटिबद्ध है | भाजपा का एक एक कार्यकर्ता देश को समृद्ध बनाने के लिये कार्य करता है  | छत्तीसगढ़ में झूठे वायदों के सहारे सत्तासीन हुई कांग्रेस की झूठी सरकार की विदाई का समय तय हो गया है | आगामी विधानसभा चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा प्रदेश में विजय श्री हासिल करेगी | भूपेश सरकार से प्रदेश का जन-जन त्रस्त है,जो कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का रास्ता दिखायेगा |

बैठक का संचालन रामाश्रय सिंह व आभार प्रदरु वेदप्रकाश पाण्डेय ने किया | बैठक में प्रमुख रूप से किरण देव,भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी,डा.सुभाऊ कश्यप,शरद अवस्थी,संतोष बाफना,श्रीनिवास राव मद्दी,बैदूराम कश्यु,लच्छूराम कश्यप,ब्रम्हानंद नेताम,मनोज जैन,आलोक ठाकुर,विद्याशरण तिवारी, राजाराम तोडे़म, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय,श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा,गोदावरी साहू,बुधराम करटाम, ललिता बघेल, बाबुल नाग, संजय पाण्डेय, सुब्रतो विश्वास, सुरेश गुप्ता,सतीश सेठिया, फूल सिंह नेताम,परीस बेसरा, दीप्ति पाण्डेय, अविनाश श्रीवास्तव, रामकुमारी यादव,महेश कश्यप,अश्विन सरडे,दिनेश दास,संग्राम सिंह राणा आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे |

You can share this post!

Related Posts
Adevertise