Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

राष्ट्रपति चुनाव में छत्तीसगढ़ के दो काँग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग:-
आजादी के बाद पैदा हुई ,आदिवासी मूल की,सबसे कम उम्र की पहली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in. रायपुर(छ.ग.)
रायपुर।राष्ट्रपति चुनाव में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को एकतरफा हराकर एक नया इतिहास कायम किया। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी,एवं देश की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति भी बनी।द्रौपदी मुर्मू 64 वर्ष की हैं।इस तरह इन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया है।

   *छत्तीसगढ़ से दो काँग्रेस विधायकों द्वारा हुई क्रॉस वोटिंग*
भारत निर्वाचन आयोग के विश्लेषण के बाद यह जानकारी आयी है कि छत्तीसगढ़ से 2 काँग्रेस विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में काँग्रेस के 71 विधायक हैं,भाजपा के कुल 14 विधायक।नवनिर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को NDA के समर्थन से 19 वोट मिलने थे लेकिन 21 वोट इन्हें मिले हैं।
भाजपा का कहना है यह अंतरात्मा की आवाज है जो क्रॉस वोटिंग हुई है,यह कहना छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जी का है तथा जो वोटिंग हुई है वह दलीय राजनीति से ऊपर उठकर हुई है।
नेता प्रतिपक्ष ने ये भी कहा कि यह कहना अभी सुनिश्चित नही है कि क्रॉस वोटिंग किसने की है एवं मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहूँगा।
चुनाव में आये इस परिणाम से यह साफ-साफ जाहिर है कि काँग्रेस पार्टी ने अपने ही उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट नही दिये और क्रॉस वोटिंग कर दी।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस ऐतेहासिक जीत पर नवनिर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जीत दर्ज करने पर बधाई दी है।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise