Adevertise
Top Stories
राजनीति
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल




जगदलपुर | कांग्रेस प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी और छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ निरंतर बढ़ रहे आपराधिक मामले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आज संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन किया और कांग्रेस सरकार को जम कर घेरा । धरने में शामिल भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलायें सुरक्षित नहीं है और कांग्रेस की भूपेश सरकार महिला विरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही है | महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध का ग्राफ इसका खुला प्रमाण है | इस संबंध में भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा |

स्थानीय मांई द़ंतेश्वरी मंदिर के समक्ष दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्तायें धरने पर बैठी | जहाँ भाजपा के बड़े नेता भी धरना में शामिल हुये | तपती दोपहर में भाजपा नेत्रियां कांग्रेस सरकार पर बरसती रही | प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि बीते चार साल में जबसे कांग्रेस सरकार सत्तारूढ़ हुई है तब से प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार व अपराध निरंतर बढे़ हैं | छत्तीसगढ़ में चार हजार से अधिक दुष्कर्म और सोलह सौ से अधिक यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज हुये हैं | शराबबंदी का वादा पूरा न कर कांग्रेस सरकार ने घर-घर शराब पहुंचाने की नीति बना डाली | महिला विरोधी ऐसी सरकार को शासन में बैठने का अधिकार नहीं है।


महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय भूपेश सरकार उनके हाथों से रोजगार छीन रही है। कमीशनखोरी के चक्कर में रेडी टू ईट चलाने वाली बाईस हजार बहनों का रोजगार छीनने का गुनाह कांग्रेस सरकार ने किया है | स्वसहायता समूह की महिलाओं का कर्ज माफ करना तो दूर, भूपेश सरकार ने विधवा महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने का वादा तक पूरा नहीं किया। 
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि राजस्व बढाने के नाम पर भूपेश सरकार प्रदेश को शराब में डूबाने का काम कर रही है। जिससे परिवार टूट रहे हैं। छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति भूपेश सरकार को जवाब देने का मन बना चुकी है। 
भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने  कहा कि यह दुर्भाग्य है कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार व अपराध बढे़ है, इसका सीधा कारण चौपट कानून व्यवस्था है। कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार की विदाई मातृशक्ति के हाथों होगी। 
धरना को प्रदेश मंत्री ओजस्वी मण्डावी, ईना श्रीवास्तव, उमा वर्मा, ममता गुप्ता, राजकुमारी यादव, कुसुम परिहार, गीता नाग, रंजीता जोशी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी कश्यप ने किया व आभार प्रदर्शन किरण सेन ने किया |

संभाग स्तरीय धरना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा. सुधार कश्यप,पूर्व विधायक संतोष बाफना,बैदूराम कश्यप,लच्छू राम कश्यप,सुधीर पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, वेदवती कश्यप,दीप्ति पाण्डेय, निशा चौबे, आयुषि पाण्डेय, टिकेश्वरी मण्डावी,ममता राणा,दयावती देवांगन, गोदावरी साहू, रौशन सिसोदिया,अलका सेंगर,त्रिवेणी रंधारी, ममता पोटाई,भारती श्रीवास्तव,नीलम यादव,रीना घोष, मीना साहू, डाकेश्वरी पाण्डेय,प्रमिला कपूर,कृष्णा राव, उमा मिश्रा,मालती मण्डावी,रुक्मिणी बघेल, विभा सिंह, चंपा नाग, पद्मा कश्यप,रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, संजय पाण्डेय, अश्विन सरडे, राजेन्द्र बाजपेयी,सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी,मनोहर तिवारी,आर्येन्द्र आर्य, राकेश तिवारी,संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव,मनीष पारेख,बृजेश भदौरिया,राजपाल कसेर,दिगम्बर राव, मोती राम बघेल,रिंकू पाण्डेय, मनोज पटेल,विक्रम सिंह यादव, परेश ताटी, पिंटू साव, प्रकाश झा,शशिनाथ पाठक, प्रेम यादव, मनोज झा, रौशन झा, गणेश काले,हरीश पारेख, सुनील मिश्रा, डिकेश नाग,राजा यादव,आशु आचार्य, किशोर महावर, रितेश सोनी,अभिषेक तिवारी,अनिमेष चौहान, योगेश मिश्रा आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। 

You can share this post!

Related Posts
Adevertise