Adevertise
Top Stories
news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिहदेव का बड़ा बयान कहा कि चुनाव से पहले अपने भविष्य को लेकर कुछ निर्णय करेंगे लेकिन अभी सोचा नही क्या निर्णय लेंगे:-

आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in. रायपुर(छ.ग.)

छत्तीसगढ़/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव जी सरगुजा प्रवास पर हैं जहां सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव जब भी सरगुजा प्रवास पर जाते है तो वहां के कार्यकर्ताओं से मिलते है उनके हाल चाल की जानकारी लेते है।
सरगुजावासियों की आज भी मंशा है की स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव  मुख्यमंत्री कब बनेंगे क्योंकि सबसे पहली पसंद छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ही थे और आज भी यह सवाल राजनीतिक गलियारों में और जनता के बीच यह बात समय समय पर होते ही रहती है।
इसमें कोई दो राय नही है कि पिछले विधानसभा चुनाव में जो छत्तीसगढ़ कांग्रेस की जीत हुई है इसमें स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का अहम योगदान रहा है क्योंकि उनके द्वारा बनाए गए घोषणा पत्र के कारण ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी थी।इसमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं का भी योगदान रहा है।

लेकिन कई मुद्दों पर सरकार अब घिरती हुई नजर आ रही है। चर्चा का विषय ED की छापेमारी,मनी लांड्रिंग, भ्रष्टाचार में फंसे प्रशासनिक अधिकारियों का नाम सामने आना की भी है।
तथा मुख्यमंत्री बघेल की उपसचिव का नाम भी इस मामले पर उजागर हो चुका है।
मुख्यमंत्री चयन में बदलाव के बाद भी और आज तक सिंहदेव से जब मीडिया या कोई भी सवाल करता है इस पर सरलता और सहजता के साथ स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने यही कहा कि यह सब फैसले पार्टी हाईकमान तय करती है क्योंकि जिंदगी में हर चीज का निर्णय हम स्वयं नही कर सकते,कुछ फैसले पार्टी हाईकमान और संगठन तय करता है। समय समय पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने यह बात कई बार मीडिया के समक्ष की है।


अभी हाल ही कुछ महीने पूर्व बिलासपुर में भी मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात उठी तो उनका यही कहना था कि सरगुजा-अंबिकापुर की जनता उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई है मैं उन्हें कैसे समझाऊं।निश्चित रूप से अगर मैं उनके सपने को साकार कर पाता तो क्षेत्र सहित सभी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरता।मेरा हर संभव प्रयास है कि जनता की सेवा में कोई कमी ना रह जाए।


स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव एक सच्चे जननायक और बेबाकी से सत्य कहने में रूप में जाने जाते है, जहां उन्हें गलत लगे वहां सत्य कहना चाहे पक्ष या विपक्ष की बात हो, पूर्ण शराबबंदी करने की बात हो या फिर पंचायत विभाग से इस्तीफा देने की बात हो उन्होंने इन सब चर्चाओं से मुंह नही मोड़ा।
हाल ही में उनके पूर्ण शराबबंदी ना हों पाने वाले बयान कि भी काफी चर्चा हुई और लोगों ने इसे सराहा भी की कोई नेता तो है जिसने इस मुद्दे पर सच्चाई के साथ ये कहा था कि कुछ लोगों का कहना था कि बाबा साहब अगर आप पूर्ण शराबबंदी करते है तो हमारा वोट आपको नही जायेगा,इन विषयों पर उन्होंने खुल कर सच्चाई कही थी।
बहरहाल स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने चुनाव के पहले कोई निर्णय लेने कि बात कही है और अगले चुनाव में कार्यकर्ताओं के मन की बात है कि वो किस रूप में कार्य करना चाहेंगे और कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करूंगा कहा है।लेकिन उनके द्वारा अभी कोई फैसला या निर्णय नही लिया गया है,अभी कुछ सोचा नही है उसके बाद ही कार्यकर्ताओं से कुछ कह पाऊंगा।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise