वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान में लक्ष्मण सेन की सक्रिय भागीदारी, राष्ट्रीय ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष अनिल जयहिंद से की आत्मीय मुलाकात....
रायपुर। लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती और आम नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा के उद्देश्य से आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान रायपुर जिला ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे और राष्ट्रीय स्तर के ओबीसी कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद के आह्वान पर आयोजित इस अभियान में छत्तीसगढ़ ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान रायपुर जिला ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। अभियान में उनकी सहभागिता को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर चर्चा भी हुई।
इस अवसर पर लक्ष्मण सेन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के वोट की सुरक्षा बेहद जरूरी है। मताधिकार केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर आवाज उठाती रहेगी। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान इसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।
राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ लक्ष्मण सेन की इस मुलाकात और अभियान में सक्रिय भागीदारी से रायपुर जिला ओबीसी कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को भी प्रमुखता मिली।
Subscribe our newsletter to stay updated