news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

हिंदू संघर्ष समिति के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव बने डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, राष्ट्रीय नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी....

रायपुर। हिंदू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ की सक्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक हस्ती डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर को संगठन का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का आदेश हिंदू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव अनूप पांडेय द्वारा दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से जारी किया गया।

डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर छात्र राजनीति से ही छत्तीसगढ़ में अपनी अलग पहचान रखते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान उन्होंने दिल्ली सहित प्रदेशभर का व्यापक दौरा कर युवाओं को संगठित करने और नए छत्तीसगढ़ के निर्माण की सोच को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मूल रूप से जांजगीर-चांपा (वर्तमान सक्ती जिला) के निवासी डॉ. चंद्राकर लंबे समय से राजधानी रायपुर में सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य तथा दुर्ग संभाग के प्रभारी के रूप में भी दायित्व निभा रहे हैं।

शैक्षणिक क्षेत्र में भी डॉ. चंद्राकर की उल्लेखनीय उपलब्धियां रही हैं। वे एम.ए., एम.फिल. एवं पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के साथ गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं। उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने 1 नवंबर 2007 को राज्य अलंकरण समारोह में उन्हें प्रतिष्ठित पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान से सम्मानित किया था।

डॉ. चंद्राकर झीरम घाटी नक्सली हमले में गोली लगने के बावजूद सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में लगातार सक्रिय रहे हैं। वे सामाजिक संगठनों के साथ-साथ राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "छत्तीसगढ़ सनातन संस्कृति की पावन भूमि है। यह माता कौशल्या की जन्मभूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। भगवान श्रीराम के चरणों से पावन हुई इस धरती को महान संतों और ऋषि-मुनियों की तपोभूमि के रूप में विश्व पहचान दिलाने तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाज को संगठित करने के उद्देश्य से पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।

डॉ.चंद्राकर की नियुक्ति पर उनके समर्थकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में हिंदू संघर्ष समिति छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी।

You can share this post!

Related Posts