news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

कांग्रेस सरकार ने गोठानों को शराब तस्करी का अड्डा बना रखा था- उज्ज्वल दीपक

गोठानों के माध्यम से राजीव मितान क्लब के लोगों को पोषित करती थी कांग्रेस पार्टी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने कहा कि भूपेश शासनकाल में छत्तीसगढ़ के गोठानों में अवैध शराबखोरी का काम कांग्रेस पार्टी और राजीव मितान क्लब के लोगों द्वारा कराई जाती थी। उन्होंने कहा कि राजीव मितान क्लब के लोगों को तात्कालिक भूपेश बघेल सरकार पोषित करती रही और इन्हीं के माध्यम से शराब की अवैध बिक्री भी कराई जाती थी।उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजीव मितान क्लब के लोगों द्वारा गोठानों में शराबखोरी की जाती थी उसका वीडियो भी सोशल मीडिया में प्रसारित हो चुका है। प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली तात्कालिक भूपेश बघेल सरकार के संरक्षण में अन्य प्रदेशों से शराब लाकर बेची जाती थी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने वाली कांग्रेस पार्टी हमेशा की तरह आज भी जनता के सामने झूठ परोस रही है।आपदा को अवसर समझने वाली कांग्रेस पार्टी आज भी जब दुनिया के कई देशों में युद्ध चल रहा है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार भी सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है इस पर जनता को भरमाने की कोशिश कर रही है। छत्तीसगढ़ को गांधी परिवार का एटीएम बनाने वाले कांग्रेसी और तात्कालिक भूपेश सरकार आज भाजपा के ऊपर आरोप लगा रहे है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस का कलुषित चेहरा प्रदेश की जनता भलीभांति जान चुकी है , कि कांग्रेस पार्टी केवल वोट बैंक की राजनीति करती है। प्रदेश की जनता ने 2018 के विधानसभा चुनाव में किए कांग्रेस के झूठे वादों को आज तक नहीं भूल पाई है। जनता को सिर्फ विकास करने वाली, प्रदेश की जनता को संरक्षण देने वाली, और प्रदेश में खुशियां लाने वाली भारतीय जनता पार्टी ही चाहिए, न की दशकों तक देश को लूटने वाली कांग्रेस पार्टी।

You can share this post!

Related Posts