news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

AAP का छत्तीसगढ़ में बड़ा संगठनात्मक धमाका, दो नए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति, उत्तम जायसवाल का कद और सियासी प्रभाव बढ़ा.....

रायपुर।आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज करते हुए संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश में दो नए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर सियासी संदेश साफ कर दिया है कि अब छत्तीसगढ़ में AAP आक्रामक मोड में मैदान में उतरने जा रही है।

केंद्रीय नेतृत्व ने वर्तमान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल के साथ-साथ देवलाल नरेटी और अभिषेक मिश्रा को भी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह फैसला प्रदेश में पार्टी की बढ़ती गतिविधियों, जन मुद्दों पर मुखर भूमिका और संगठनात्मक विस्तार को देखते हुए लिया गया है।

राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को उत्तम जायसवाल के बढ़ते कद और केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे की मुहर के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में पार्टी संगठन में और बड़े फैसले हो सकते हैं, जिससे छत्तीसगढ़ की सियासत में नया समीकरण उभर सकता है।

AAP नेतृत्व का संकेत साफ है—

छत्तीसगढ़ अब केवल संगठन विस्तार का नहीं, बल्कि राजनीतिक चुनौती और बड़े उलटफेर का मैदान बनने जा रहा है। जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार आक्रामक रुख अपनाकर पार्टी आने वाले समय में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए दबाव बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।

राज्य की राजनीति में यह कदम आने वाले महीनों में नई सियासी लड़ाई और नए समीकरणों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise