news-details
राजनीति
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

रायपुर पहुंचते ही प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का जोरदार स्वागत, ओबीसी कांग्रेस ने दिखाई संगठनात्मक ताकत,पी.टी.एस. चौक, माना में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का लिया संकल्प....

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी एवं लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत के प्रथम रायपुर आगमन पर ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने VIP रोड स्थित पी.टी.एस. चौक, माना में उत्साह और गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

यह स्वागत कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रदेश ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद्राकर, रायपुर शहर जिला ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सेन एवं रायपुर ग्रामीण जिला ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश साहू के नेतृत्व में रायपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

महिला पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा:

स्वागत समारोह में ओबीसी कांग्रेस की महिला शक्ति ने भी उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई। तीरथ कुमारी, प्रीति सोनी, श्रीवास मैडम सहित वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुखदेव भगत का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय मौजूदगी ने कार्यक्रम में विशेष उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम में प्रदेश ओबीसी कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी शीत श्रीवास एवं मित्रभान साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

नई कमेटी के गठन को लेकर भी संगठनात्मक सक्रियता:

स्वागत कार्यक्रम के दौरान रायपुर शहर जिला ओबीसी कांग्रेस की आगामी नई कमेटी के गठन को लेकर भी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में सक्रियता दिखाई दी। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर तक मजबूत करने, ओबीसी वर्ग की भागीदारी को और अधिक बढ़ाने तथा कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री सुखदेव भगत के प्रदेश प्रभारी के रूप में आगमन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई सक्रियता का संचार होगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ में उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह और बड़ी संख्या में उनकी मौजूदगी ने ओबीसी कांग्रेस की संगठनात्मक सक्रियता और एकजुटता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise