भानपूरी- भाजपा विधानसभा नारायणपुर के सैकडों कार्यकर्ताओं व पदाधिकरियो ने भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप के अगुवाई मे आज आदिवासीयो के आरक्षण मे कटौती व तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की भर्ती मे जिसमें सामान्य, ओबीसी,SC आते है उस स्थानीयता को खत्म किये जाने के विरोध मे नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंदन कश्यप के भानपूरी स्थित कार्यालय का घेराव किया।इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश की भुपेश सरकार पर निशाना साधते हुये कहा की कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।अगर प्रदेश की भुपेश सरकार सही तरीके से उच्च न्यायालय मे अजजा वर्ग का पक्ष रखी होती तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को उच्च न्यायालय बिलासपुर मे छत्तीसगढ़ लोकसभा आरक्षण संशोधन अधिनियम 2012को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण अपात्र घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के जनजाति वर्ग में इस सरकार को लेकर भारी आक्रोश है। आगे कश्यप ने कहा की जनजातियो को देखकर अटल जी अलग राज्य बनाया था।


Subscribe our newsletter to stay updated